शासन आपके द्वार अभियान के तहत किसानों और आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ, राजस्व समस्याओं का मौके पर समाधान

प्रतिनिधि : खुलताबाद / संजय जाधव किसानों और आम नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से खुलताबाद में “छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अप्पर आयुक्त खुशालसिंह परदेशी ने कहा कि “शासन आपल्या दारी” संकल्पना के माध्यम से नागरिकों को गांव स्तर पर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने का यह एक प्रभावी उपक्रम है। खुलताबाद तहसील कार्यालय की ओर से शुक्रवार को तहसील कार्यालय परिसर में “छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर” का पहला चरण बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शिविर में छत्रपति संभाजीनगर के अप्पर आयुक्त खुशालसिंह परदेशी, उपविभागीय अधिकारी संतोष गोरड, तहसीलदार संतोष गुट्टे, मुख्य अधिकारी समीर शेख, नगराध्यक्ष आमिर पटेल, उपनगराध्यक्ष नवनाथ बारगळ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में खुलताबाद तालुका के किसानों को कृषि उपयोगी सामग्री वितरित की गई। कृषि विभाग द्वारा किसानों को खेती से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही जमीन रिकॉर्ड, सातबारा सुधार, नामांतरण, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, ई-पीक पाहणी, जमीन मापी आदि विषयों पर नागरिकों का मार्गदर्शन किया गया। शिविर के दौरान राजस्व विभाग के लंबित मामलों का तत्काल निपटारा भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अधिकारी विजय चव्हाण, ग्राम राजस्व अधिकारी बंडू आव्हाड, पंचायत समिति सभापति सुनिता ताई खंडागळे, जिला परिषद सदस्य रेखाताई चव्हाण, जिला परिषद सदस्य प्रतीक्षा कापसे, पंचायत समिति सदस्य दिनेश अंभोरे, पंचायत समिति सदस्य सुरेश जाधव तथा भद्रा मारुती संस्थान के अध्यक्ष मिठू पाटील,नगरसेवक परसराम बारगळ, वाजेद शेख, तौफिक शेख सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने विशेष परिश्रम किए।

May 11, 2026 - 22:14
May 11, 2026 - 22:34
 0
.Benefits of schemes to farmers and common citizens under Governance Aapke Dwar campaign, on-the-spot solution to revenue problems
1 / 1

1. .Benefits of schemes to farmers and common citizens under Governance Aapke Dwar campaign, on-the-spot solution to revenue problems

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow