जिल्हाधिकारी जॉनसन छुट्टी के दिन भी सीधे फील्ड पर तहसील कार्यालय का दौरा कर दिवाली से पहले किसानों को 5 हजार रुपये अग्रिम देने की प्रक्रिया का लिया जायजा

बीड, 1 नवंबर: बीड जिले के जिल्हाधिकारी विवेक जॉनसन ने रविवार छुट्टी के दिन भी तहसील कार्यालय का औचक दौरा कर दिवाली से पहले किसानों को 5 हजार रुपये अग्रिम देने की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से संपूर्ण प्रक्रिया की समीक्षा की और तकनीकी दिक्कतों को तत्काल दूर करने के स्पष्ट निर्देश दिए। जिल्हाधिकारी जॉनसन रविवार सुबह तहसील कार्यालय पहुँचे और कृषि विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों से बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिवाली पर्व को देखते हुए किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता हेतु 5 हजार रुपये अग्रिम राशि देने की योजना लागू की गई है, ताकि किसान त्यौहार से पहले आवश्यक कृषि सामग्री और घरेलू व्यवस्थाएं कर सकें। निरीक्षण के दौरान जिल्हाधिकारी ने ऑनलाइन फॉर्म भरने, दस्तावेज सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया में आ रही तकनीकी समस्याओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल की दिक्कतें तुरंत ठीक कर किसानों को बिना देरी के लाभ पहुँचाया जाए। साथ ही पात्र किसानों की सूची को अंतिम रूप देकर 2-3 दिनों में राशि उनके खाते में जमा करने के आदेश दिए। जिल्हाधिकारी ने कहा, 'किसानों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। छुट्टी के दिन भी अधिकारी फील्ड में रहकर कार्य सुनिश्चित करें। दिवाली से पूर्व सभी पात्र किसान लाभार्थियों को 5 हजार रुपये अग्रिम उपलब्ध ने प्रशासन के इस कतन की प्राथमिक्ता है।' Reporters: Asad Qureshi and Syed Sadek Beed Editor-in-Chief: Mr Chishty Azharuddin Haseebuddin Crime Reporter: Mr Sanjay Jadhav

Nov 1, 2026 - 21:14
Nov 1, 2026 - 21:15
 0
*District Magistrate Johnson went directly to the field even on a holiday. *Visited the tehsil office to review the process of providing farmers with a ₹5,000 advance before Diwali.
1 / 1

1. *District Magistrate Johnson went directly to the field even on a holiday. *Visited the tehsil office to review the process of providing farmers with a ₹5,000 advance before Diwali.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow