औरंगजेब खुल्दाबाद की कब्र पर ताला लगाने आए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने संभाजीनगर में रोका
औरंगजेब की कब्र पर ताला लगाने आए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने संभाजीनगर में रोका छत्रपति संभाजीराजे शौर्य प्रतिष्ठान ने औरंगजेब की कब्र पर ताला लगाने की चेतावनी दी थी। उसके बाद प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बालराजे अवारे मुंबई से खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र पर ताला लगाने आए। मगर पुलिस ने उन्हें समृद्धि राजमार्ग पर अजंता इंटरचेंज पर रोक दिया और छत्रपति संभाजीनगर जिले के बाहर भेज दिया। लेकिन पुलिस द्वारा नोटिस मिलने के बाद भी आवारे छत्रपति संभाजीनगर शहर की सड़कों पर घूमते दिखाई दिया जिस के बाद आवरे को कार से उतार कर पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस बीच, प्रशासन ने कब्र की सुरक्षा और बढ़ा दी है और अब कब्र के चारों ओर सुरक्षा दीवार पर कंटीले तार लगा दिए गए हैं। मगर हम कब्रपर ताला लगा कर रहेंगे यैसी भूमिका आवारे ने ली है।
What's Your Reaction?






