शिक्षण ही उन्नति और स्वतंत्रता का सबसे बड़ा साधन है - डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर

कॉस्मो एक्सप्रेस हिन्दी समाचार छत्रपती संभाजीनगर दिनांक : शनिवार, 7 नवंबर 2026 विद्यार्थी दिवस विशेषांक छत्रपती संभाजीनगर : 7 नवंबर 1900 को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने सातारा के प्रताप सिंह हाईस्कूल में पहली बार स्कूल में प्रवेश लिया था। उसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में हर वर्ष 7 नवंबर को विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने शिक्षा को मनुष्य की उन्नति और स्वतंत्रता का सबसे बड़ा साधन माना। उनका मानना था कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता। शिक्षा ही वह शक्ति है, जिससे व्यक्ति समानता, आत्मसम्मान और सामाजिक न्याय की ओर बढ़ सकता है। एक समय था जब समाज के कई वर्गों के लिए शिक्षा के दरवाजे बंद थे। ऐसी कठिन परिस्थितियों में भी बाबासाहेब ने शिक्षा के बल पर अपना इतिहास रचा और पूरे समाज को ज्ञान का मार्ग दिखाया। आज समाज को केवल डिग्रीधारी युवाओं की नहीं, बल्कि सोचने वाले, सवाल पूछने वाले, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाले विद्यार्थियों की जरूरत है। हर घर में हर बच्चे के हाथ में किताब हो, हर बेटी को शिक्षा का अवसर मिले और कोई भी विद्यार्थी आर्थिक या सामाजिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे, यही विद्यार्थी दिवस का सच्चा संकल्प होना चाहिए। *शिका, संगठित हो और संघर्ष करो!* कॉस्मो एक्सप्रेस परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को विद्यार्थी दिवस की हार्दिक शुभेच्छा। - क्राइम रिपोर्टर : श्री संजय जाधव, खुलताबाद तालुका मुख्य संपादक : श्री चिश्ती अजरुद्दीन हसीबुद्दीन, दैनिक कॉस्मो एक्सप्रेस & द रीमिक्स

Nov 7, 2026 - 23:27
Nov 7, 2026 - 23:29
 0
Education is the greatest means of progress and freedom - Dr. Babasaheb Ambedkar
1 / 1

1.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow