हेडलाइन: टाकळी राजेराय जि.प. माध्यमिक विद्यालय में 11 में से केवल 2 शिक्षक उपस्थित, जांच की मांग सब-हेडलाइन: एक ही दिन 9 शिक्षक अवकाश पर, पालकों ने गटशिक्षणाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
खुलताबाद | 20 september 2026 Saturday प्रतिनिधि - संजय जाधव खुलताबाद तालुका के टाकळी राजेराय स्थित जिला परिषद माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को प्रार्थना सभा के दौरान 11 में से केवल 2 शिक्षक उपस्थित पाए गए। यह मामला जागरूक पालकों के विद्यालय दौरे के दौरान उजागर हुआ। सुबह 10:00 से 10:30 बजे के बीच पालकों ने विद्यालय में पहुंचकर स्थिति देखी, जिसके बाद उन्होंने गटशिक्षणाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने दी जानकारी इस संबंध में जब पालकों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से बात की, तो उन्होंने बताया कि शेष शिक्षक अर्जित अवकाश पर हैं। दावा किया गया कि संबंधित शिक्षकों के अवकाश आवेदन भी पालकों को दिखाए गए। हालांकि, एक ही दिन इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों के अवकाश पर जाने से अध्यापन व्यवस्था कैसे चलेगी, इस पर पालकों ने सवाल खड़े किए। *विद्यार्थियों के शैक्षणिक नुकसान की चिंता* केवल दो शिक्षकों की उपस्थिति से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ने की आशंका जताते हुए पालकों ने चिंता व्यक्त की है। पालकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि एक साथ इतने शिक्षकों के अवकाश पर जाने का कारण क्या है, क्या यह अवकाश नियमानुसार स्वीकृत किए गए हैं और विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान रोकने के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई, इसका खुलासा प्रशासन करे। *मोबाइल पर सूचना दी, लिखित रिपोर्ट की मांग* ज्ञापन में उल्लेख है कि विद्यालय दौरे के बाद शिक्षकों की अनुपस्थिति की सूचना केंद्र प्रमुख बळे गदाना और गटशिक्षणाधिकारी, पंचायत समिति खुलताबाद को मोबाइल पर दी गई। पालकों ने मांग की है कि इस प्रकरण की जांच कर संबंधित शिक्षकों की अनुपस्थिति पर जांच रिपोर्ट और विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान रोकने के लिए की गई उपाययोजनाओं की जानकारी लिखित रूप में दी जाए। ज्ञापन पर संजय जाधव, असलम शेख, सौरभ माचीवाल, लखन जाधव, ज्ञानेश्वर वरदे निवेदन पर इन ग्रामीण के हस्तक्षर है. Editor in chief Mr chishty Azharuddin Haseebuddin Cosmo Xpress daily newspaper WhatsApp number 7030405451 cosmoexpressdaily@gmail.com
1.
What's Your Reaction?

