भारत की कंप्यूटर क्रांति के जनक राजीव गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
छत्रपति संभाजीनगर : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा कंप्यूटर क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर छत्रपति संभाजीनगर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके देश के विकास, आधुनिक भारत निर्माण और सूचना तकनीक के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और कंप्यूटर युग की दिशा देने का कार्य किया, जिसके कारण आज भारत विश्व में आईटी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सका है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष किरण पाटील डोणगावकर, शहराध्यक्ष एड. सय्यद अक्रम, पूर्व शहराध्यक्ष शेख युसूफ, जगन्नाथ काळे, इब्राहिम पठाण, इकबालसिंह गिल, अनीस पटेल, सूर्यकांत गरड, एड. अनिल नलावडे, योगेश थोरात, महेंद्र रमंडवाल, अनीता भंडारी, नदीम सौदागर, साहेबराव बनकर, विशाल बंसवाल, जयपाल डवणे, मोईन कुरेशी, शेख अब्दुल रईस, कैसर बाबा, डॉ. सिकंदर शेख, साजिद कुरेशी, हेमाताई पाटील, शफीक शाह, बाबासाहेब पवार, विशाल वडकर, शिलाताई मगरे, इरफान पठाण, देवराव पाटील सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
1. Congress workers paid tribute to Rajiv Gandhi, the father of India's computer revolution.
What's Your Reaction?

