गोवंश तस्करी और अवैध कटाई के खिलाफ पुलिस सख्त

गोवंश तस्करी और अवैध कटाई के खिलाफ पुलिस सख्त छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की जनता से अपील — संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत दें सूचना छत्रपति संभाजीनगर शहर पुलिस ने गोवंश की अवैध वाहतूक, तस्करी और कटाई जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नागरिकों से सतर्क रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी को ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0240-2240500 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहें न फैलाने, कानून को हाथ में न लेने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को प्रोत्साहन न दें तथा शांति, भाईचारे और परस्पर सम्मान के साथ त्योहार मनाएं। छत्रपति संभाजीनगर शहर पुलिस ने जनता से कानून का सम्मान करने, गोवंश संरक्षण में सहयोग देने और शहर में शांति व सौहार्द कायम रखने का संदेश दिया है।

May 23, 2026 - 18:37
 0
Police strict against cattle smuggling and illegal slaughter
1 / 1

1. Police strict against cattle smuggling and illegal slaughter

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow