वाळू माफियाओं पर सख्त कार्रवाई! विधायक प्रशांत बंब का बड़ा फैसला
जब्त अवैध रेत का गरीबों के हित में होगा उपयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मिलेगी 5 ब्रास रेत निशुल्क छत्रपति संभाजीनगर | प्रतिनिधि श्री संजय जाधव वाळू (रेत) माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए विधायक प्रशांत बंब ने एक महत्वपूर्ण और जनहितैषी निर्णय लिया है। अवैध रूप से खनन कर जब्त की गई रेत अब गरीबों के घर बनाने के काम आएगी। इस निर्णय के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (घरकुल योजना) के पात्र लाभार्थियों को प्रत्येक को 5 ब्रास रेत निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपने पक्के घर के निर्माण में सहायता प्रदान करना है। विधायक प्रशांत बंब ने कहा कि सरकार की मंशा केवल अवैध खनन पर रोक लगाना ही नहीं, बल्कि जब्त की गई सामग्री का उपयोग समाज के जरूरतमंद लोगों के हित में करना भी है। इस निर्णय का क्षेत्र के गरीब एवं घरकुल लाभार्थियों ने स्वागत करते हुए इसे जनकल्याणकारी कदम बताया है। घरकुल योजना के लाभार्थियों को रेत शासन द्वारा उपलब्ध कराने के लिए कॉस्मो एक्सप्रेस दैनिक अखबार के संपर्क में रहे कॉस्मो एक्सप्रेस दैनिक अखबार और तालुका क्राइम रिपोर्टर द्वारा कई बार तहसील को पत्र दिया गया था। यह कार्य पूरी तरह सार्वजनिक और जनहित में है। इसका लाभ गरीब तबके के लोगों को मिलेगा, जिससे उन्हें घरकुल योजना के साथ-साथ आर्थिक सहायता के रूप में भी राहत प्राप्त होगी।
1. Seized illegal sand will be used for the benefit of the poor, beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana will get 5 brass sands free of cost
What's Your Reaction?

