मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), मंगलवार: भारत के पहले शिक्षा मंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के उपलक्ष्य में आज अल्पसंख्यक शहर व जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन गांधी भवन, शहागंज में किया गया। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेख युसुफ भैय्या की प्रमुख उपस्थिती में मौलाना आज़ाद को अभिवादन अर्पित किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष इब्राहिम पठान, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अनिस पटेल, शहर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मोईन इनामदार, महाराष्ट्र प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के सचिव साजिद कुरैशी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण शिरसाट, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आकिब रजवी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अभिषेक शिंदे, सय्यद जाकिर, शिरीष चव्हाण, आसमत खान, शेख कैसर बाबा, सय्यद फराज आबेदी, मोहसिन खान, नदीम शेख, मजाज अहमद खान, शाहिद शेख, परविन बाजी देशमुख, शबाना बाजी शेख, डॉ. साहिल हाश्मी, सय्यद यूनूस, आनंद दाभाडे, महेश वैद्य, सत्तार शेख, राजिक शेख, सुरजन गावडे, सागर फुके,दैनिक कॉस्मो एक्सप्रेस के संपादक श्री चिश्ती अज़हरुद्दीन आदि पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अनिस पटेल तथा अल्पसंख्यक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोईन इनामदार द्वारा किया गया।

Nov 13, 2025 - 16:04
 0
Minority Congress Committee organized a tribute program on the birth anniversary of Maulana Abul Kalam Azad.
1 / 1

1. Minority Congress Committee organized a tribute program on the birth anniversary of Maulana Abul Kalam Azad.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow