खुल्दाबाद में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन खुल्दाबाद स्थित बुरहानी इंग्लिश हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
खुल्दाबाद में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन खुल्दाबाद स्थित बुरहानी इंग्लिश हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर तिरंगे की शान और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन शेख मुजीबुद्दीन ने की, जबकि सोसायटी के अध्यक्ष शेख सादुद्दीन विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के दूसरे चरण में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
1. Grand event of Republic Day in Khuldabad Republic Day was celebrated with great enthusiasm and patriotism on 26th January at Burhani English High School and Junior College, Khuldabad.




What's Your Reaction?

