म्हाडा की 1 अक्टूबर को लॉटरी छत्रपति संभाजीनगर गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास मंडल की ओर से 1408

म्हाडा की 1 अक्टूबर को लॉटरी छत्रपति संभाजीनगर गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास मंडल की ओर से 1408 फ्लैट, भूखंड और दुकानों के लिए 30 जून 2025 को विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। विज्ञापन के अनुसार, ऑनलाइन पद्धति से नई और अद्यतन एकीकृत लॉटरी प्रणाली के अंतर्गत कुल 7 हजार 881 आवेदनों की ऑनलाइन कंप्यूटरीकृत नोंदणी हुई है। इन आवेदनों की कंप्यूटरीकृत लॉटरी 01 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे जिला नियोजन समिति सभागार, जिलाधिकारी कार्यालय, छत्रपति संभाजीनगर में निकाली जाएगी। कंप्यूटरीकृत लॉटरी का उद्घाटन सामाजिक न्याय मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री संजय शिरसाट के हाथों से किया जाना प्रस्तावित है। यह जानकारी छत्रपति संभाजीनगर गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास मंडल के उपमुख्य अधिकारी जे.एस. नामेवार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Sep 26, 2025 - 20:38
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow