बुड्डी लाइन में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, महापालिका ने हटाए हाथगाड़े और शेड
छत्रपति संभाजीनगर: शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने बुड्डी लाइन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाते हुए कई हाथगाड़े, शेड और अन्य अस्थायी ढांचों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान महापालिका के अतिक्रमण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने बताया कि सड़क पर किए गए अतिक्रमणों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई। महापालिका ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Municipal Corporation Removes Encroachments at Buddi Line Chhatrapati Sambhajinagar: As part of its ongoing anti-encroachment drive, the Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation carried out an operation today at the Buddi Line area. During the action, several handcarts, sheds, and other temporary structures erected on roads and public spaces were removed using JCB machines. Officials and staff from the Municipal Corporation's Encroachment Department, along with police personnel, were present during the operation. According to the authorities, the illegal encroachments were causing traffic congestion and inconvenience to the public, prompting the administration to take action. The Municipal Corporation stated that the anti-encroachment campaign will continue across the city, and strict action will be taken against anyone illegally occupying public spaces in accordance with the law.
1. Bulldozer runs on encroachment in Buddi Line, Municipal Corporation removes handcarts and sheds



What's Your Reaction?

