छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव को लेकर मतदान 60 से 65 प्रतिशत बढ़ने की संभावना

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव को लेकर मतदान 60 से 65 प्रतिशत बढ़ने की संभावना ग्राउंड रिपोर्ट : कॉस्मो एक्सप्रेस डेली छत्रपति संभाजीनगर ( औरंगाबाद) महानगरपालिका चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो गई है। कॉस्मो एक्सप्रेस डेली न्यूज़पेपर की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार इस बार मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न वार्डों में किए गए सर्वे और जमीनी हकीकत के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस चुनाव में 60 से 65 प्रतिशत तक मतदान होने की प्रबल संभावना है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी गईं। खासकर युवा मतदाता, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। कई इलाकों में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी खासा उत्साह नजर आया। स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर जनता में जागरूकता बढ़ी है, जिसका सीधा असर मतदान प्रतिशत पर पड़ता दिखाई दे रहा है। राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अंतिम समय तक जनसंपर्क अभियान तेज रखा। कॉस्मो एक्सप्रेस डेली के Editor in Chief चिश्ती अज़हरुद्दीन एवं वरिष्ठ पत्रकार एम. ए. शकील द्वारा प्रस्तुत इस ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, यदि यही रुझान बना रहा तो छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव पिछले चुनावों की तुलना में अधिक मतदान के साथ संपन्न हो सकता है।

Jan 16, 2026 - 00:16
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow