छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव में MIM सबसे आगे छत्रपति संभाजीनगर।
छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव में MIM सबसे आगे छत्रपति संभाजीनगर। महानगरपालिका चुनाव के पहले चरण में मिले रुझानों के अनुसार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (MIM) इस चुनाव में सबसे आगे चलती हुई नजर आ रही है। प्रभाग क्रमांक 5 और 6 में MIM उम्मीदवारों को मतदाताओं का मजबूत समर्थन मिल रहा है। स्थानीय स्तर पर मिले फीडबैक और ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक अल्पसंख्यक समाज के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं का रुझान भी MIM की ओर दिखाई दे रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यही रफ्तार बनी रही, तो इस चुनाव में MIM एक मजबूत स्थिति में उभर सकती है। चुनाव परिणामों को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और सभी दलों की नजर अंतिम नतीजों पर टिकी हुई है।
What's Your Reaction?

