व्हॉईस ऑफ मीडिया एवं डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल की ओर से 100 से अधिक नागरिकों की नि शुल्क नेत्र जांच,

व्हॉईस ऑफ मीडिया एवं डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल की ओर से 100 से अधिक नागरिकों की नि:शुल्क नेत्र जांच, शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन इंजीनियर के. एम. आई. सैय्यद के हाथों किया गया छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) : मजदूर दिवस के अवसर पर व्हॉईस ऑफ मीडिया एवं डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों के लिए आयोजित नि शुल्क नेत्र जांच शिविर बुधवार, 6 मई 2026 को बायजीपुरा स्थित नूर हॉस्पिटल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन इंजीनियर के. एम. आई. सैय्यद के हाथों किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आंखों के स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में, विशेष रूप से पत्रकारों जैसे लगातार स्क्रीन के सामने कार्य करने वाले लोगों के लिए नियमित नेत्र जांच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य संबंधी उपक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि व्हॉईस ऑफ मीडिया संस्था देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर पत्रकारों के हित में लगातार कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने अब्दुल कय्यूम, परवेज खान एवं डॉ. शेख शकील के कार्यों की सराहना करते हुए उनके सामाजिक योगदान को सराहा और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस शिविर के आयोजन में व्हॉईस ऑफ मीडिया के राज्य उपाध्यक्ष अब्दुल कय्यूम, राष्ट्रीय संयोजक परवेज खान, डॉ. शेख शकील,दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक चिश्ती अज़हरुद्दीन, अनीस रामपुरे, शेख मुख्तार, असद खान, संजय हिंगोलीकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। विशेष रूप से डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम के सदस्य शेख मुख्तार, स्वप्निल निसर्गंध एवं तुषार अमृतफळे ने प्रत्यक्ष नेत्र जांच कर शिविर को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। इस अवसर पर व्हॉईस ऑफ मीडिया के प्रदेशाध्यक्ष अब्दुल कय्यूम ने कहा कि पत्रकारों का कार्य अत्यंत व्यस्त एवं तनावपूर्ण होता है, इसलिए उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों को नि शुल्क नेत्र जांच सुविधा उपलब्ध कराते हुए संस्था को गर्व महसूस हो रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक उपक्रम जारी रखे जाएंगे। शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में शेख असीम, अनीस रामपुरे, काजी नाजीमुद्दीन, फारुख पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अलावा, कॉस्मो एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक चिश्ती अज़हरुद्दीन भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में व्हॉईस ऑफ मीडिया की ओर से सभी नागरिकों से नियमित नेत्र जांच कराने एवं आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। आंखों का स्वास्थ्य बनाए रखें स्वस्थ दृष्टि की ओर एक कदम आगे बढ़ाएं!

May 7, 2026 - 21:00
May 7, 2026 - 22:46
 0
1 / 1

1.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow