वक्फ सदस्य एडवोकेट एस.आई. हाश्मी की ओर से तीन दिवसीय निःशुल्क पंजीकरण शिविर

वक्फ सदस्य एडवोकेट एस.आई. हाश्मी की ओर से तीन दिवसीय निःशुल्क पंजीकरण शिविर छत्रपति संभाजीनगर (प्रतिनिधि): केंद्रीय वक्फ अधिनियम 2025 के तहत देशभर की पंजीकृत वक्फ संस्थाओं के साथ-साथ नई संस्थाओं का भी “उमीद पोर्टल” पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसी संदर्भ में संबंधित संस्थाओं को सुविधा प्रदान करने हेतु राज्य वक्फ बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट इफ्तेखार हाश्मी की ओर से तीन दिवसीय नि:शुल्क पंजीकरण अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 7, 8 और 9 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें संस्थाओं के मुतवल्ली, अध्यक्ष एवं अन्य संबंधित सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं — ऐसा आह्वान एडवोकेट इफ्तेखार हाश्मी ने किया है। यह शिविर पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, और उमीद पोर्टल से जुड़े प्रशिक्षित कर्मचारी उपस्थित रहकर संस्थाओं को पंजीकरण प्रक्रिया में सहायता करेंगे। शिविर का आयोजन एस.टी. कॉलोनी, फाजलपुरा, साबिर फंक्शन हॉल के सामने स्थित एड. इफ्तेखार हाश्मी के कार्यालय में किया जाएगा। समय सुबह 10:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। जिन संस्थाओं ने अब तक उमीद पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है, उनसे अनुरोध है कि वे अपने संस्थान के अधिकृत दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित रहें। पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 दिसंबर निर्धारित की गई है। एडवोकेट हाश्मी ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी ऐसे ही पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी वक्फ संस्थाओं से अपील की कि अंतिम तिथि से पहले अपनी नोंदणी पूरी करें।

Nov 5, 2025 - 17:32
 0
Waqf Member Advocate S.I. Three day free registration camp from Hashmi
1 / 1

1. Waqf Member Advocate S.I. Three day free registration camp from Hashmi

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow