वेरूळ गण से निर्वाचित पंचायत समिती सदस्य दिनेश अंभोरे का भव्य सम्मान
वेरूळ गण से निर्वाचित पंचायत समिती सदस्य दिनेश अंभोरे का भव्य सम्मान खुलताबाद : वेरूळ गण से हाल ही में निर्वाचित सदस्य दिनेश अंभोरे का दिनांक 12 फरवरी 2026 को खुलताबाद स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक पर बुद्ध पूर्णिमा उत्सव समिति की ओर से भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतरत्न भीमराव रामजी आंबेडकर की प्रतिमा पर दिनेश अंभोरे द्वारा माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात बुद्ध पूर्णिमा उत्सव समिति के अध्यक्ष कारभारी ढवळे के हाथों शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केशव वाघ, महेंद्र घुसाले, कारभारी डीवर, अशोक मोकळे, संजय जाधव, शंकर अंभोरे, मिलिंद जाधव, घोडेराव सर, राजआनंत सुरतकर, अण्णा जाधव, राजाराम घुसाले, राहुल काले, वसंत शिरसाट, कैलास बनकर, निखिल ढवळे, भानुदास जाधव, ज्ञानेश्वर केदारे, भीमराव वाहूळ, अनिल वाकळे, बाबासाहेब वाकळे, भगवान वाकळे, मच्छिंद्र वाकळे, प्रफुल सावजी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में उपस्थित लोगों ने दिनेश अंभोरे को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।
What's Your Reaction?


