गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की अपील पर सहारा फ्रेंड्स का मानवता भरा जवाब - 500 यूनिट रक्तदान कर रचा इतिहास_

सब-हेडलाइन: _2016 से सेवारत 30 से अधिक सदस्यों वाला सहारा ग्रुप हर 2 साल में लगाता है रक्तदान शिविर, इस बार ब्लड शॉर्टेज पर दिया 500 यूनिट का आश्वासन_ प्रतिनिधि श्री संजय जाधव की विशेष रिपोर्ट - छत्रपति संभाजीनगर छत्रपति संभाजीनगर -सहारा फ्रेंड्स फाउंडेशन में तकरीबन 30 से अधिक सदस्य हैं जो वर्ष 2016 से निरंतर सामाजिक कार्य में लगे हुए हैं। यह फाउंडेशन हर 2 साल में एक बार भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। कुछ दिन पहले गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी है और कैंप आयोजित करने की अपील की गई। इस पर सहारा ग्रुप के सदस्यों ने 500 यूनिट तक रक्त की व्यवस्था का आश्वासन दिया। यह शिविर बेहद कामयाब रहा और अब तक 500 बैग से अधिक रक्तदान हो चुका है। यह सारा शहर का ग्रुप है, इसमें कोई धर्म, जाति या पार्टी विशेष नहीं है - यह सबके लिए है और सब इसका लाभ उठा सकते हैं। इस शिविर में MIM नगरसेवक मुंशी पटेल, ताहिर भैया पटेल, हाफिज साहब सहित कई मान्यवर मौजूद रहे। अपोजिशन लीडर समीर साजिद बिल्डर, मेराज पठान, नगरसेवक अखिल सागर समेत कई गणमान्यों ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं को मोटिवेट और सपोर्ट किया। आज का यह कैंप बेहद सफल रहा। कोट: _"ये लाजवाब तरीका है कई जिस्मों में जिंदा रहने का - मौका दीजिये अपने खून को किसी की रगों में बहने का"_ _रक्तदान करो - जीवन बचाओ, सहारा फ्रेंड्स फाउंडेशन का शहर के लिए समर्पण_

Oct 26, 2026 - 21:33
 0
Sahara Friends' humanitarian response to the appeal of Government Medical College - created history by donating 500 units of blood.
1 / 1

1. Sahara Friends' humanitarian response to the appeal of Government Medical College - created history by donating 500 units of blood.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow