राष्ट्रीय मसीही एकता नववर्ष एवं प्रार्थना कार्यक्रम का भव्य आयोजन, देशभर से धर्मगुरुओं की गरिमामयी सहभागिता

राष्ट्रीय मसीही एकता नववर्ष एवं प्रार्थना कार्यक्रम का भव्य आयोजन, देशभर से धर्मगुरुओं की गरिमामयी सहभागिता नई दिल्ली। नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर 15 जनवरी को राजधानी नई दिल्ली स्थित ग़ालिब ऑडिटोरियम, आईटीओ में राष्ट्रीय स्तर पर एक भव्य मसीही एकता एवं सामूहिक प्रार्थना कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे सम्मानित कार्डिनल, आर्चबिशप, बिशप, रेवरेन्ड पास्टर, प्रेरितगण, मसीही समाज के प्रतिनिधि एवं सामाजिक-राजनीतिक नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी धर्मगुरुओं एवं अतिथियों द्वारा एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ देने तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश साझा करने के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी महानुभावों ने देश की सरकार, राष्ट्र की एकता, शांति एवं सौहार्द के लिए सामूहिक प्रार्थना में सहभागिता की। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम जिला गाजियाबाद के अल्पसंख्यक संवाद प्रभारी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी के माननीय बिशप अमित सेठ के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उनके कुशल मार्गदर्शन, समन्वय एवं नेतृत्व में यह आयोजन सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं अत्यंत प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम की मार्गदर्शक डॉ. अनीता बेंजामिन, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं। कार्यक्रम में दिल्ली बिशप काउंसिल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं धर्मगुरुओं ने विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर पर सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के अनेक विशिष्ट अतिथियों की भी सहभागिता रही, जिनमें प्रमुख रूप से माननीय श्री जगमाल सिद्दीकी जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा), आदरणीय डॉ. आसलम जी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा), अशोक प्रधान जॉर्ज (प्रदेश अध्यक्ष, इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी, हरियाणा) शामिल रहे। इसके अतिरिक्त रेव. सुभाष चंद (अध्यक्ष, ए.एस.पी – ईसाई अल्पसंख्यक, जिला गाजियाबाद; पूर्व जिला अध्यक्ष बीएसपी; पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आईडीआरएफ पार्टी) सहित अनेक गणमान्य धर्मगुरुओं एवं सामाजिक नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर डॉ. अनीता बेंजामिन, Most Rev. Archbishop Dr. Amit Seth (Deputy Moderator), Cardinal Dr. Kirbakaran Paul, Most Rev. Archbishop Dr. Amroz, H.E. Bishop Dr. Shamsher Khan सहित देश के अनेक वरिष्ठ बिशपों, आर्चबिशपों एवं पास्टरों ने राष्ट्र के लिए विशेष प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री, देश के सभी माननीय मुख्यमंत्रियों, थल सेना, जल सेना, वायु सेना तथा अन्य सुरक्षा बलों की सुरक्षा, सफलता एवं सामर्थ्य के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में राष्ट्र में शांति, सद्भाव, भाईचारा, सामाजिक एकता एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। नववर्ष के अवसर पर आयोजित यह राष्ट्रीय मसीही एकता एवं प्रार्थना कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सद्भाव का सशक्त संदेश देने वाला सिद्ध हुआ, जिसकी विभिन्न वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है।

Jan 20, 2026 - 14:06
 0
Grand organization of National Christian Unity New Year and Prayer Program, dignified participation of religious leaders from across the country.
1 / 1

1. Grand organization of National Christian Unity New Year and Prayer Program, dignified participation of religious leaders from across the country.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow