इसी जज़्बे और आत्मविश्वास के साथ एडवोकेट युक्ति राठी ने बार काउंसिल ऑफ़ दिल्ली (BCD) के आगामी चुनाव में अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई है।
हौसलों के साथ मैदान में उतरीं एडवोकेट युक्ति राठी नई दिल्ली। “जो हौसलों से चल पड़े, उन्हें कोई रोक न पाए, संघर्ष जिनका साथी हो, वही इतिहास रच जाए।” इसी जज़्बे और आत्मविश्वास के साथ एडवोकेट युक्ति राठी ने बार काउंसिल ऑफ़ दिल्ली (BCD) के आगामी चुनाव में अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई है। एडवोकेट युक्ति राठी 21, 22 और 23 फ़रवरी 2026 को होने वाले बार काउंसिल ऑफ़ दिल्ली चुनाव में महिला आरक्षित सीट से सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे उन्हें अपना बहुमूल्य मत और समर्थन देकर न्याय और वकालत की आवाज़ को मज़बूत करें। अपने संदेश में युक्ति राठी ने कहा कि अधिवक्ताओं की एकता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वकील समुदाय का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। एडवोकेट युक्ति राठी ने सभी वकील साथियों से चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और उन्हें समर्थन देने की अपील की है। संपर्क: 9599318110
1. With the same passion and confidence, Advocate Yukti Rathi has filed her candidature in the upcoming elections of Bar Council of Delhi (BCD).






What's Your Reaction?

