मैजे सराई ग्राम में नागरिकों का रोष सड़क पर मोरम का ढेर देखकर कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, आंदोलन की नई तारीख़ घोषित
मैजे सराई ग्राम में नागरिकों का रोष — सड़क पर मोरम का ढेर देखकर कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, आंदोलन की नई तारीख़ घोषित खुलताबाद (प्रतिनिधि), 29 अक्टूबर: राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 752 H पर स्थित मैजे सराई ग्राम में आज स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सड़क की दयनीय स्थिति को लेकर रोड पर उतरकर आंदोलन किया। नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। आज सुबह ग्रामवासियों ने जब सड़क का मुआयना किया तो रोड पर मोरम (गिट्टी का ढेर) दिखाई दिया, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। ग्राम के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विभाग द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद सुधार कार्य नहीं हो रहा है। इस कारण नागरिकों ने आंदोलन की नई तारीख़ घोषित करने का निर्णय लिया है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क दुरुस्ती का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे और इसकी पूरी ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी। चिश्ती अज़हरुद्दीन (दैनिक कॉस्मो एक्सप्रेस) संजय जाधव कॉस्मो एक्सप्रेस डेली न्यूज़, खुलताबाद
1. Citizens' anger in Maije Sarai village, workers expressed protest after seeing pile of moram on the road, new date of movement announced




What's Your Reaction?

