खुलताबाद : बाजार मार्ग का ऐतिहासिक दरवाज़ा बना खतरा, हादसा हुआ तो ज़िम्मेदार होंगे नगरपरिषद और पुरातत्व विभाग
खुलताबाद : बाजार मार्ग का ऐतिहासिक दरवाज़ा बना खतरा, हादसा हुआ तो ज़िम्मेदार होंगे नगरपरिषद और पुरातत्व विभाग खुलताबाद : शहर के बाजार मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक दरवाज़े की हालत बेहद खराब हो चुकी है। दीवारों में गहरी दरारें हैं और यह किसी भी समय गिर सकता है। हर बुधवार यहां हफ्तावार बाजार भरता है, जिसमें हज़ारों की तादाद में नागरिक आते-जाते हैं। भीड़भाड़ के बीच यह दरवाज़ा लोगों की जान के लिए खतरा बन चुका है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि इस दौरान कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसकी पूरी ज़िम्मेदारी खुलताबाद नगरपरिषद और पुरातत्व विभाग (Archeology Department) की होगी, क्योंकि अब तक दोनों विभागों ने इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यह ऐतिहासिक धरोहर अब सुरक्षा संकट का कारण बनती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दरवाज़े की तुरंत मरम्मत करवाई जाए और बाजार क्षेत्र में अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था की जाए। COSMO EXPRESS दैनिक समाचारपत्र ने घोषणा की है कि — > “जब तक इस दरवाज़े की मरम्मत और संरक्षण का काम पूरा नहीं होता, तब तक COSMO EXPRESS इस मुद्दे को रोज़ाना अपनी खबरों में प्रकाशित करता रहेगा, ताकि प्रशासन जनता की सुरक्षा के प्रति जवाबदेह बने।” नागरिकों ने कहा है कि अब समय आ गया है कि प्रशासन जागे और इस ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखे, इससे पहले कि कोई बड़ा हादसा हो जाए।
1. Khultabad: The historical gate of Bazaar Marg becomes a danger, if an accident happens, Municipal Council and Archeology Department will be responsible.
What's Your Reaction?

