राष्ट्रीय ‘VMP भारत गौरव अवॉर्ड–2025’ से सम्मानित हुए संजय जाधव

राष्ट्रीय ‘VMP भारत गौरव अवॉर्ड–2025’ से सम्मानित हुए संजय जाधव खुलताबाद में हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन छत्रपती संभाजीनगर (औरंगाबाद), 13 दिसंबर 2025 | प्रतिनिधि खुलताबाद शहर के जाने-माने पत्रकार, समाजसेवी एवं कॉस्मो एक्सप्रेस के तालुका क्राइम रिपोर्टर संजय जाधव को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘VMP भारत गौरव अवॉर्ड–2025’ से सम्मानित किए जाने पर शहर में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खुलताबाद तालुका के पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने संजय जाधव द्वारा की जा रही निर्भीक पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की। समारोह में जिल्हा माहिती अधिकारी डॉ. मिलिंद दुसाने दैनिक जनराहत के प्रधान संपादक डॉ. विकास गुप्ता, प्रधान संपादक श्री अब्दुलगनी, चिश्ती अज़हरुद्दीन (मुख्य संपादक, कॉस्मो एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र) तथा डॉ दुसाने मिलिंद मधुकर (जिला सूचना अधिकारी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने संजय जाधव को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ पत्रकारिता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।

Feb 25, 2026 - 14:02
 0
Sanjay Jadhav honored with the national ‘VMP Bharat Gaurav Award – 2025’
1 / 1

1. Sanjay Jadhav honored with the national ‘VMP Bharat Gaurav Award – 2025’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow