पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार आंदोलनपेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार आंदोलन

.पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार आंदोलन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी निर्देशानुसार तथा प्रदेशाध्यक्ष श्री हर्षवर्द्धन सपकाल के मार्गदर्शन में आज क्रांति चौक स्थित पेट्रोल पंप पर छत्रपति संभाजीनगर शहर कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के दामों में की गई भारी बढ़ोतरी के विरोध में जोरदार आंदोलन और प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष किरण पाटील डोणगावकर तथा शहर जिलाध्यक्ष एडवोकेट सैयद अकरम ने किया। आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ी खींचकर पेट्रोल पंप तक मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “मोदी सरकार हाय-हाय”, “होश में आओ, होश में आओ मोदी सरकार” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम नागरिक, महिलाएं, किसान और छोटे व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों का आर्थिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है। शहर जिलाध्यक्ष एडवोकेट सैयद अकरम ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका असर सीधे रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जनता को राहत देने के लिए ईंधन के दाम कम करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता महंगाई की मार झेल रही है और कांग्रेस पार्टी जनता के हक की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष शेख युसुफ, एबलसिंग गिल, अल्पसंख्यांक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीस पटेल, दिपाली मिसाल, पवन डोंगरे, हकीम पटेल, उमाकांत खोतकर, डॉ. निलेश आंबेवाडीकर, शेख कैसर बाबा, कल्याण चव्हाण, सर जयपाल दावणे, योगेश थोरात, अनिता भंडारी, विशाल बनसवाल, आबेद पठान, मुदस्सीर अंसारी, सय्यद जाकीर, शीला मगरे, सुरेश पवार, मोईन कुरेशी, शफीक शाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

May 27, 2026 - 20:25
May 27, 2026 - 21:14
 0
Strong agitation by Congress against the rising prices of petrol, diesel and gas. Strong agitation by Congress against the rising prices of petrol, diesel and gas.
1 / 1

1. Strong agitation by Congress against the rising prices of petrol, diesel and gas. Strong agitation by Congress against the rising prices of petrol, diesel and gas.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow