गल्ले बोरगांव सबस्टेशन की 33 केवी लाइन गांव से न ले जाएं आत्मदाह की चेतावनी: पैंथर रिपब्लिकन पार्टी के तालुका अध्यक्ष राजअनंत
गल्ले बोरगांव सबस्टेशन की 33 केवी लाइन गांव से न ले जाएं — आत्मदाह की चेतावनी: पैंथर रिपब्लिकन पार्टी के तालुका अध्यक्ष राजअनंत भावराव सुरतकर खुलताबाद | 20 अक्टूबर 2025 खुलताबाद तालुका के गल्ले बोरगांव सबस्टेशन से देवलवाणा महावितरण केंद्र तक नई 33 केवी बिजली लाइन जोड़ी जा रही है। लेकिन यह लाइन गांव और आबादी वाले क्षेत्र से होकर ले जाने का काम शुरू किया गया है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना या आपदा का खतरा उत्पन्न हो सकता है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर पैंथर रिपब्लिकन पार्टी के तालुका अध्यक्ष राजअनंत भावराव सुरतकर ने आज दिनांक 20 अक्टूबर को खुलताबाद तहसीलदार को एक लिखित निवेदन (प्रस्ताव) सौंपा है। निवेदन में उन्होंने स्पष्ट कहा है कि बिजली लाइन की कनेक्शन गांव की बस्ती से बाहर और सुरक्षित दूरी से किया जाए, ताकि नागरिकों की सुरक्षा बनी रहे और किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। राजानंद सुरतकर ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया और बिजली सप्लाई लाइन को गांव की बस्ती से ही ले जाया गया, तो वे आत्मदाह (स्वयं को आग लगाने) के लिए मजबूर होंगे। इस संबंध में तहसीलदार खुलताबाद और संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है। संजय जाधव, राहुल काळे प्रतिनिधि, खुलताबाद
What's Your Reaction?

