छत्रपती संभाजीनगर के पहले महापौर बने समीर राजुरकर, शहर के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प छत्रपती संभाजीनगर।
छत्रपती संभाजीनगर के पहले महापौर बने समीर राजुरकर, शहर के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प छत्रपती संभाजीनगर। छत्रपती संभाजीनगर के पहले महापौर बनने का सौभाग्य मिलने पर समीर राजुरकर ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है और वे अपने शहर के विकास के लिए पूरी क्षमता और निष्ठा से कार्य करेंगे। समीर राजुरकर ने कहा, “छत्रपती संभाजीनगर का पहला महापौर बनने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए अपने शहर के लिए योगदान देने का सुनहरा मौका है। मैं पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा।” उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और अपने मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में शहर विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि शहर के विकास में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। सभी नागरिकों को साथ लेकर पारदर्शी और प्रभावी ढंग से काम किया जाएगा। भाजपा छत्रपती संभाजीनगर के सभी नागरिकों के हित में कार्य करेगी और शहर को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प पूरा करेगी। समीर राजुरकर ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से वे अपने दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाएंगे और छत्रपती संभाजीनगर को एक आदर्श शहर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगे।
1. Sameer Rajurkar became the first mayor of Chhatrapati Sambhajinagar, took a pledge for the all-round development of the city. Chhatrapati Sambhajinagar.





What's Your Reaction?

