छत्रपति संभाजीनगर के प्रभाग क्रमांक 5 में पानी के लिए हाहाकार, जनता में भारी रोष

छत्रपति संभाजीनगर के प्रभाग क्रमांक 5 में पानी के लिए हाहाकार, जनता में भारी रोष छत्रपति संभाजीनगर के प्रभाग क्रमांक 5 में जलसंकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जूना बाजार सहित अलहिलाल कॉलोनी, आरिफ कॉलोनी, टाउन हॉल, अज़ीम कॉलोनी, जलाल कॉलोनी, दिलरास कॉलोनी, सलमान हिल, बुद्धी लेन, हर्ष नगर और बिस्मिल्लाह कॉलोनी के नागरिक बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कई इलाकों में रात के 11, 12 और 2 बजे पानी छोड़ा जाता है। आधी रात को पानी भरना मजबूरी बन गया है। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। गंदे और दूषित पानी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों में स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नागरिकों का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। सभी नगरसेवकों का यह कर्तव्य है कि वे जनता के मूल अधिकार—पेयजल—को प्राथमिकता दें। भाजपा के महापौर श्री समीर राजुरकर से जनता को उम्मीद है कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निर्णय लेकर जलसंकट से निजात दिलाएंगे। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो नागरिक आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।नागरिकों का कहना है कि अब सभी नगरसेवकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे जनता के हित में काम करें और उनकी बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता दें। विशेष रूप से भाजपा के महापौर श्री समीर राजुरकर से जनता को काफी उम्मीदें हैं कि वे सभी नगरसेवकों के सहयोग से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दिलाकर जलसंकट की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करेंगे।इस गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सैयद मुबीनुद्दीन, लल्लू भाई, अयाज़ भाई, सैयद मोहीउद्दीन और सैयद ताजुद्दीन उर्फ मोहसिन भाई ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की है कि प्रभाग क्रमांक 5 में जलापूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेयजल जनता का मूल अधिकार है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी नगरसेवकों से अपील की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर जनता की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता दें। विशेष रूप से भाजपा के महापौर माननीय श्री समीर राजुरकर से नागरिकों को बड़ी उम्मीदें हैं कि वे सभी नगरसेवकों के सहयोग से आवश्यक प्रस्तावों को मंजूरी दिलाकर इस जलसंकट का जल्द से जल्द स्थायी समाधान करेंगे।इस गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सैयद मुबीनुद्दीन, लल्लू भाई, अयाज़ भाई, सैयद मोहीउद्दीन और सैयद ताजुद्दीन उर्फ मोहसिन भाई ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की है कि प्रभाग क्रमांक 5 में जलापूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेयजल जनता का मूल अधिकार है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी नगरसेवकों से अपील की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर जनता की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता दें। विशेष रूप से भाजपा के महापौर माननीय श्री समीर राजुरकर से नागरिकों को बड़ी उम्मीदें हैं कि वे सभी नगरसेवकों के सहयोग से आवश्यक प्रस्तावों को मंजूरी दिलाकर इस जलसंकट का जल्द से जल्द स्थायी समाधान करेंगे।

Feb 11, 2026 - 18:02
 0
Outcry for water in division number 5 of Chhatrapati Sambhajinagar, huge anger among the public
1 / 2

1. Outcry for water in division number 5 of Chhatrapati Sambhajinagar, huge anger among the public

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow