कब्रिस्तान में प्रस्तावित अस्थायी दुकानों के लेआउट पर मंत्री संजय शिरसाट का बड़ा संज्ञान

खुलताबाद | प्रतिनिधि श्री संजय जाधव. तहसीलदार व नगर परिषद मुख्याधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश कार्रवाई की रिपोर्ट मंत्री कार्यालय को देने के साथ आवेदक चिश्ती अजहरुद्दीन को भी सूचित करने का आदेश खुलताबाद में उर्स के अवसर पर कब्रिस्तान परिसर में प्रस्तावित अस्थायी व्यापारिक दुकानों के लेआउट (आराखड़े) को लेकर की गई आपत्ति पर महाराष्ट्र शासन के सामाजिक न्याय मंत्री तथा छत्रपति संभाजीनगर जिले के पालकमंत्री संजय शिरसाट ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। दैनिक कॉस्मो एक्सप्रेस डेली न्यूज़ के मुख्य संपादक श्री चिश्ती अजहरुद्दीन द्वारा कब्रिस्तान परिसर में प्रस्तावित अस्थायी दुकानों के लेआउट पर आपत्ति जताते हुए कब्रिस्तान की पवित्रता एवं धार्मिक स्वरूप के संरक्षण की मांग को लेकर निवेदन प्रस्तुत किया गया था। मंत्री संजय शिरसाट के कार्यालय से जारी पत्र क्रमांक 19360, दिनांक 06 अगस्त 2026 के माध्यम से इस निवेदन पर आवश्यक जांच-पड़ताल कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में तहसीलदार, खुलताबाद तथा मुख्याधिकारी, नगर परिषद, खुलताबाद को निवेदन में उठाए गए मुद्दों की उचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मंत्री कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से मंत्री कार्यालय ने यह भी निर्देश दिया है कि कार्रवाई की जानकारी आवेदक श्री चिश्ती अजहरुद्दीन को भी दी जाए। मंत्री के इस निर्देश के बाद अब कब्रिस्तान परिसर में प्रस्तावित अस्थायी दुकानों के लेआउट को लेकर प्रशासन द्वारा की जाने वाली जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। यह मामला कब्रिस्तान की पवित्रता, धार्मिक भावनाओं तथा उर्स के दौरान अस्थायी व्यापारिक व्यवस्था से जुड़ा होने के कारण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पत्र की प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई के लिए तहसीलदार, खुलताबाद तथा नगर परिषद के मुख्याधिकारी को भेजी गई है, जबकि एक प्रति आवेदक श्री चिश्ती अजहरुद्दीन, संपादक, दैनिक कॉस्मो एक्सप्रेस को भी दी गई है।

Aug 10, 2026 - 00:10
Aug 10, 2026 - 00:13
 0

2. Minister Sanjay Shirsat Takes Serious Cognizance of Proposed Temporary Shops Layout in Cemetery Tehsildar and Municipal Council Chief Officer Directed to Conduct an Inquiry and Take Action as per Rules Action Taken Report to Be Submitted to the Minister’s Office and Applicant Chishty Azharuddin to B

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow