होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा बड़ी राहत भारतीय रेलवे चलाएगा रिकॉर्ड 1500 होली स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की सुगम यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा बड़ी राहत भारतीय रेलवे चलाएगा रिकॉर्ड 1500 होली स्पेशल ट्रेनें नई दिल्ली। आगामी होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने रिकॉर्ड संख्या में होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष देशभर में 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनकी संख्या आवश्यकता अनुसार 1500 तक बढ़ाई जाएगी। ये सभी विशेष ट्रेनें मार्च माह में संचालित की जाएंगी, ताकि यात्रियों को त्योहार के समय सुविधाजनक, सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराई जा सके। उल्लेखनीय है कि होली 2025 के दौरान रेलवे द्वारा 1144 स्पेशल ट्रेन यात्राएं संचालित की गई थीं। जोनवार होली स्पेशल ट्रेनों की संख्या • ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) – 285 ट्रेनें (सबसे अधिक) • वेस्टर्न रेलवे (WR) – 231 ट्रेनें • सेंट्रल रेलवे (CR) – 209 ट्रेनें • साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) – 160 ट्रेनें • नॉर्दर्न रेलवे (NR) – 108 ट्रेनें • नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) – 71 ट्रेनें • नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) – 66 ट्रेनें • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (NER) – 62 ट्रेनें • ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECOR) – 62 ट्रेनें • साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) – 47 ट्रेनें • वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) – 43 ट्रेनें • सदर्न रेलवे (SR) – 39 ट्रेनें • साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) – 15 ट्रेनें • कोंकण रेलवे (KR) – 9 ट्रेनें • नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) – 2 ट्रेनें रेलवे अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करना भारतीय रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कोच और सेवाएं भी जोड़ी जाएंगी।

Feb 6, 2026 - 02:41
Feb 6, 2026 - 02:54
 0
Big relief to passengers on Holi Indian Railways will run record 1500 Holi special trains.
होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा बड़ी राहत भारतीय रेलवे चलाएगा रिकॉर्ड 1500 होली स्पेशल ट्रेनें
1 / 4

1. Big relief to passengers on Holi Indian Railways will run record 1500 Holi special trains.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow