पाकिस्तान से हथियार और विस्फोटक तस्करी कर देश में आतंकी साजिश रचने के मामले में चार राज्यों में NIA की छापेमारी, जांच का दायरा बढ़ाया गया।
आतंकी नेटवर्क की तलाश में NIA की बड़ी कार्रवाई, वलूज से एक संदिग्ध हिरासत में छत्रपति संभाजीनगर : पाकिस्तान से हथियार, गोला-बारूद और आईईडी (IED) की तस्करी कर देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश की जांच के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सहित चार राज्यों में बड़ी कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र के 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान छत्रपति संभाजीनगर के निकट वलूज क्षेत्र स्थित एक घर की तलाशी ली गई और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जांच में फर्जी आधार कार्ड, डिजिटल उपकरण तथा विदेशों से जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के सुराग मिलने की जानकारी सामने आई है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस मामले का संबंध फरवरी महीने में पंजाब में बरामद आईईडी, पिस्तौल और कारतूसों के मामले से हो सकता है। पूरे आतंकी नेटवर्क का पता लगाने और उससे जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए NIA ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एजेंसी विभिन्न राज्यों में संदिग्ध गतिविधियों और संबंधित व्यक्तियों पर नजर बनाए हुए है। उपशीर्षक: पाकिस्तान से हथियार और विस्फोटक तस्करी कर देश में आतंकी साजिश रचने के मामले में चार राज्यों में NIA की छापेमारी, जांच का दायरा बढ़ाया गया। NIA Cracks Down on Terror Network; One Suspect Detained from Waluj Chhatrapati Sambhajinagar: The National Investigation Agency (NIA) on Friday carried out a major operation across four states, including Maharashtra, while probing a conspiracy involving the smuggling of weapons, ammunition, and Improvised Explosive Devices (IEDs) from Pakistan to facilitate terrorist activities in India. Simultaneous raids were conducted at 12 locations across Uttar Pradesh, Rajasthan, Bihar, and Maharashtra. During the operation, NIA officials searched a residence in the Waluj area near Chhatrapati Sambhajinagar and detained a suspect for questioning. Preliminary investigations reportedly uncovered fake Aadhaar cards, digital devices, and leads related to suspicious financial transactions linked to foreign entities. Investigators have also found possible links between the case and the seizure of IEDs, pistols, and cartridges in Punjab earlier this February. In an effort to dismantle the entire terror network and identify all individuals involved, the NIA has expanded the scope of its investigation and intensified surveillance on suspects across multiple states. Subheadline: Simultaneous raids conducted at 12 locations in four states as investigators probe a Pakistan-linked terror conspiracy involving arms, ammunition, and IED smuggling.
1. NIA raids in four states in connection with a terrorist conspiracy in the country by smuggling arms and explosives from Pakistan, the scope of investigation has been expanded.


What's Your Reaction?

