सिटी चौक पुलिस स्टेशन में भव्य “ग्लोबल महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार 2026” समारोह सम्पन्न, समाजसेवियों, पत्रकारों और जनसेवा से जुड़े मान्यवरों का हुआ सम्मान
सिटी चौक पुलिस स्टेशन में भव्य “ग्लोबल महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार 2026” समारोह सम्पन्न, समाजसेवियों, पत्रकारों और जनसेवा से जुड़े मान्यवरों का हुआ सम्मान छत्रपति संभाजीनगर : समाजसेवा, पत्रकारिता, स्वास्थ्य सेवा और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने हेतु सिटी चौक पुलिस स्टेशन परिसर में “ग्लोबल महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार 2026” समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, जनसेवा और उत्कृष्ट कार्यों की भावना साफ दिखाई दी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित किए गए इस प्रतिष्ठित समारोह में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीमती निर्मला परदेशी मैडम के हस्ते विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को “ग्लोबल महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार 2026” प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में गब्बर ॲक्शन कमिटी के महाराष्ट्र अध्यक्ष श्री हाफीज अली, नूर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शकील शेख, उज्ज्वल महाराष्ट्र न्यूज चैनल के संपादक एवं कार्यक्रम आयोजक श्री हसन शहा, श्री अहमद खान तथा कामगार नेता श्री शेख हकीम का समावेश रहा। कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। इनमें श्री हसन शहा (संपादक, उज्ज्वल महाराष्ट्र), डॉ. शकील शेख (जिल्हाअध्यक्ष, व्हॉइस ऑफ मीडिया), श्री हाफीज अली (उपाध्यक्ष, गब्बर ॲक्शन कमिटी), श्री चिश्ती अज़हरुद्दीन (Editor in Chief, मुख्य संपादक, कॉस्मो एक्सप्रेस डेली न्यूज़पेपर) तथा श्री कलीमुद्दीन चिश्ती (रिपोर्टर, औरंगाबाद टाइम्स) प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीमती निर्मला परदेशी मैडम का भी विशेष सत्कार किया गया। उपस्थित मान्यवरों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठ और प्रभावशाली कार्यों से पुलिस विभाग की छवि को मजबूत किया है। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने समाजहित, भाईचारे और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। समारोह के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों का अभिनंदन किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के लिए सकारात्मक कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया गया।
1. Grand “Global Maharashtra Ratna Award 2026” ceremony concluded at City Chowk Police Station,







What's Your Reaction?

