विभागीय आयुक्त कार्यालय की कैंटीन में भीषण आग गैस लीकेज से हादसे की आशंका, लाखों के सामान का नुकसान
विभागीय आयुक्त कार्यालय की कैंटीन में भीषण आग गैस लीकेज से हादसे की आशंका, लाखों के सामान का नुकसान छत्रपति संभाजीनगर : शहर स्थित विभागीय आयुक्त कार्यालय (Divisional Commissioner Office) की कैंटीन में आज अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही परिसर में मौजूद कर्मचारियों और नागरिकों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण गैस लीकेज बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि कैंटीन में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया, जिससे बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद कुछ समय तक परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?

