ग्राम पंचायत कार्यालय में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि एवं लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई
खुलताबाद |तालुका प्रतिनिधी संजय जाधव 1 अगस्त 2026 खुलताबाद तहसील के मौजे टाकली राजेराय स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय में शनिवार, 1 अगस्त 2026 को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि एवं लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की जयंती बड़े उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्रों पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र, समाज और जनजागरण के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक के पति मुस्ताक पटेल, पूर्व उपसरपंच गुलाब कुचे, पुलिस पाटिल चंपालाल कुचे, ग्रामसेवक देवकांबळे, ऑपरेटर अफरोज शेख, लखन जाधव, स्वप्निल जाधव, संतोष बायस, सोमनाथ मोटे, प्रेम आव्हाड, तिलक चव्हाण, माजी सरपंच श्री भास्कर मोटे , चंद्रकलाबाई, परिगाबाई जाधव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने तथा समाज में शिक्षा, एकता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश देने के आह्वान के साथ हुआ।
1. The death anniversary of Lokmanya Bal Gangadhar Tilak and the birth anniversary of Lokshahir Annabhau Sathe were celebrated enthusiastically in the Gram Panchayat office.


What's Your Reaction?

