खुल्दाबाद में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन खुल्दाबाद स्थित बुरहानी इंग्लिश हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया।

खुल्दाबाद में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन खुल्दाबाद स्थित बुरहानी इंग्लिश हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर तिरंगे की शान और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन शेख मुजीबुद्दीन ने की, जबकि सोसायटी के अध्यक्ष शेख सादुद्दीन विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के दूसरे चरण में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Jan 26, 2026 - 18:07
 0
बुर्हानी इंग्लिश स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन खुलताबाद:
बुर्हानी इंग्लिश स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन खुलताबाद: विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान की प्रवृत्ति विकसित करने के उद्देश्य से बुर्हानी इंग्लिश स्कूल में आज विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के वि
2 / 2

2. बुर्हानी इंग्लिश स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन खुलताबाद:

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow