खुलदाबाद में नगराध्यक्ष की दौड़ में आमेर पटेल सबसे आगे, युवाओं का मिल रहा साथ
खुलदाबाद नगराध्यक्ष पद की रेस में युवा चेहरा आमेर पटेल ने दमदार एंट्री की है। क्षेत्र के नवजवान बड़ी संख्या में उनके समर्थन में सामने आ रहे हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली, समाज के लिए सेवाभाव और विकास की दृष्टि से किए गए उपक्रमों ने उन्हें युवाओं का प्रिय नेता बना दिया है। युवाओं का कहना है कि – “आमेर पटेल ही वह चेहरा हैं जो हमारे सवालों को आवाज़ दे सकते हैं और खुलदाबाद को नई दिशा में ले जा सकते हैं।” स्थानीय नागरिक भी मानते हैं कि आमेर पटेल के नेतृत्व से नगर का सर्वांगीण विकास संभव है। इसी कारण वह नगराध्यक्ष पद की मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं और राजनीतिक गलियारों में उनकी चर्चा जोरों पर है।
What's Your Reaction?

