खाम नदी में कथित अतिक्रमण से बढ़ी चिंता, गरीब परिवारों के घरों पर मंडरा रहा खतरा

खाम नदी में कथित अतिक्रमण से बढ़ी चिंता, गरीब परिवारों के घरों पर मंडरा रहा खतरा छत्रपति संभाजीनगर | प्रतिनिधि खाम नदी क्षेत्र में एक बार फिर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अल-हिलाल कॉलोनी स्थित आसाराम आश्रम के समीप कुछ लोगों द्वारा नदी क्षेत्र में भराव कर खाम नदी की चौड़ाई कम करने और अपने कब्जे का क्षेत्र बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि यह अतिक्रमण कथित रूप से श्री रावशा द्वारा किया जा रहा है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि यदि नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हुआ तो आसपास रहने वाले गरीब परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ सकती है, विशेषकर बारिश के मौसम में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर। इस संबंध में जब संबंधित वार्ड के नगरसेवक श्री साबिर हुसैन से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि खाम नदी में किया जा रहा यह कार्य अवैध है और इसके लिए छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका (मनपा) की कोई अनुमति संबंधित व्यक्ति के पास नहीं है। अब स्थानीय नागरिकों की नजर मनपा प्रशासन पर टिकी है। देखना होगा कि प्रशासन इस कथित अतिक्रमण के मामले में क्या कार्रवाई करता है और खाम नदी क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए कौन से कदम उठाए जाते हैं।. पुलिस में FIR और कारावास (Imprisonment)यदि कोई व्यक्ति पालिका के काम में बाधा डालता है या बार-बार अतिक्रमण करता है, तो उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 447 (आपराधिक अतिक्रमण) के तहत शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसकेजुर्माना (Fine)अतिक्रमण करने पर महानगर पालिका द्वारा मौके पर ही भारी जुर्माना (आमतौर पर ₹1,000 से ₹25,000 तक) लगाया जा सकता है। यह राशि अतिक्रमण के प्रकार और जगह के अनुसार अलग-अलग हो सकती है

Jun 10, 2026 - 23:22
 0
Concern increased due to alleged encroachment in Kham river, houses of poor families are in danger
1 / 1

1. Concern increased due to alleged encroachment in Kham river, houses of poor families are in danger

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow