क्रांतीचौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो गांजा और ₹81,000 का माल जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

क्रांतीचौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो गांजा और ₹81,000 का माल जब्त दो आरोपी गिरफ्तार छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), दिनांक 5 (डि-24 न्यूज): शहर में क्रांतीचौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 किलो गांजा और ₹81,000 मूल्य का माल जब्त किया है। इस प्रकरण में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके खिलाफ अंमली पदार्थ प्रतिबंधक कायदा (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक पवन चौधरी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद क्रांतीचौक परिसर में जाल बिछाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अरुण सिंह अरोरा (आयु 31 वर्ष, निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) और शेख गफ्फार (आयु 24 वर्ष, निवासी झारखंड) को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा उनके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर लगभग 8 किलो गांजा (मूल्य लगभग ₹81,000) बरामद हुआ। इसके बाद दोनों के खिलाफ NDPS कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। इस संपूर्ण कारवाईत पो.नि. पवन चौधरी, पोलीस हवालदार मजीद पटेल, संतोष बुरुड, विजय राठोड़, भावसिंग चव्हाण, विष्णु भाऊस, श्रीकृष्ण, इमरान शेख, सज्जन जोगळेकर आदि के पथकाने भाग घेतला.

Oct 6, 2025 - 17:02
Oct 6, 2025 - 17:02
 0
Large action of Krantichouk police, 8 kg of hemp and ₹ 81,000 goods seized - two accused arrested
1 / 1

1. Large action of Krantichouk police, 8 kg of hemp and ₹ 81,000 goods seized - two accused arrested

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow