क्या एन के कंस्ट्रक्शन के निसार खान खुद को कानून से ऊपर समझते हैं? शिकायतकर्ताओं ने उठाए सवाल

खुल्ताबाद कब्रिस्तान में पेड़ों की कटाई-जलाने का आरोप, एनके कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की मांग तेज* 1 "क्या एनके कंस्ट्रक्शन के निसार खान खुद को कानून से ऊपर समझते हैं? शिकायतकर्ताओं ने उठाए सवाल" 2 "वन विभाग के साथ नगर परिषद को भी शिकायत, धरोहर और पर्यावरण बचाने की मांग" खुल्ताबाद | प्रतिनिधि संजय जाधव खुल्ताबाद स्थित ऐतिहासिक बानी बेगम बाग के पीछे स्थित कब्रिस्तान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के दौरान बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और उन्हें जलाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एनके कंस्ट्रक्शन द्वारा किए जा रहे विकास कार्य के दौरान ऐतिहासिक कब्रिस्तान परिसर और उसके आसपास के कई बड़े पेड़ों को काटकर जला दिया गया, जिससे पर्यावरण और धरोहर दोनों को नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में कॉस्मो एक्सप्रेस डेली न्यूज के प्रधान संपादक चिश्ती अज़हरुद्दीन एवं संवाददाता संजय जाधव ने वन विभाग को लिखित शिकायत देकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों पर आपत्ति नहीं है, लेकिन नियमों के उल्लंघन से क्षेत्र की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य प्रभावित हुआ है। शिकायतकर्ताओं ने इस मामले की एक प्रति मुख्याधिकारी (सीईओ), नगर परिषद खुल्ताबाद को भी सौंपी है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने मांग की है कि ऐतिहासिक कब्रिस्तान और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को तत्काल रोका जाए। पहले भी वन विभाग के साथ नगर परिषद को शिकायत दी जा चुकी है। अब कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। खुल्ताबाद में ऐतिहासिक कब्रिस्तान पर संकट बानी बेगम बाग के पीछे कब्रिस्तान क्षेत्र में विकास कार्य के दौरान बड़े पेड़ों की कटाई और जलाने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि एनके कंस्ट्रक्शन के काम से पर्यावरण और धरोहर दोनों को नुकसान पहुंचा है। कॉस्मो एक्सप्रेस के प्रधान संपादक चिश्ती अज़हरुद्दीन व संवाददाता संजय जाधव ने वन विभाग व नगर परिषद सीईओ को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। Khuldabad : Allegations of Tree Felling & Burning in Historic Graveyard, Demand for Action Against NK Construction Intensifies 1 "Does NK Construction’s Nisar Khan consider himself above the law? Complainants raise questions" 2 "Complaint filed with Forest Department and Municipal Council, demand to save heritage and environment" Khultabad Correspondent Mr Sanjay jadhav A major controversy has erupted over the felling and burning of large trees during development work in the graveyard area behind the historic Bani Begum Bagh in Khultabad. Complainants allege that NK Construction’s work has damaged both the environment and the heritage site. Chishti Azharuddin, Editor-in-Chief of Cosmo Express Daily News, and reporter Sanjay Jadhav have submitted a written complaint to the Forest Department demanding an immediate investigation and strict action. The complainants stated they have no objection to development work, but violations of rules during construction have affected the greenery and natural beauty of the area. A copy of the complaint has also been submitted to the Chief Officer (CEO) of Khultabad Municipal Council to ensure a fair probe and administrative action against the contractor and responsible officials. They urged authorities to immediately stop damage to the historic graveyard and environment. Complaints were filed earlier with both the Forest Department and Municipal Council. Now the demand for action has intensified.

Jun 19, 2026 - 13:31
 0
Does NK Construction’s Nisar Khan consider himself above the law? Complainants raise questions
Does NK Construction’s Nisar Khan consider himself above the law? Complainants raise questions
1 / 1

1. Does NK Construction’s Nisar Khan consider himself above the law? Complainants raise questions

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow