लासूर स्टेशन कांदा मार्केट में किसानों का हंगामा, कम भाव मिलने पर गेट पर फेंका प्याज
लासूर स्टेशन कांदा मार्केट में किसानों का हंगामा, कम भाव मिलने पर गेट पर फेंका प्याज लासूर स्टेशन के कांदा मार्केट में किसानों ने उस समय जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जब उनके प्याज को मात्र 80 से 100 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दिया गया। बेहद कम दाम मिलने से नाराज किसानों ने मार्केट कमिटी के मुख्य गेट पर ही प्याज फेंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। किसानों का कहना था कि प्याज उत्पादन पर भारी खर्च होने के बावजूद उन्हें लागत के अनुसार उचित दाम नहीं मिल रहा है। इससे किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। विरोध बढ़ने के बाद मार्केट कमिटी प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से गेट पर पड़े प्याज को हटाकर बाहर फेंक दिया। इस घटना के बाद बाजार परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। किसानों ने सरकार और बाजार प्रशासन से प्याज को उचित समर्थन मूल्य देने की मांग करते हुए कहा कि लगातार गिरते दामों से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
1. Farmers create ruckus in Lasur station Kanda market, onion thrown at the gate after getting low price



What's Your Reaction?

