राष्ट्रीय एकता दिवस पर पदयात्रा संपन्न देश की एकता के लिए संकल्पित रहें: मंत्री अतुल सावे

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पदयात्रा संपन्न देश की एकता के लिए संकल्पित रहें: मंत्री अतुल सावे छत्रपती संभाजीनगर, 31 अक्टूबर (जिमाका): “स्वतंत्रता संग्राम और आज़ादी के बाद अखंड भारत के निर्माण में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अविस्मरणीय है। उनके दृढ़निश्चय और समर्पण को स्मरण करते हुए हमें देश की एकता के लिए सदैव कटिबद्ध रहना चाहिए,” ऐसा आवाहन राज्य के इतर मागासवर्ग बहुजन कल्याण तथा अपारंपारिक ऊर्जा मंत्री अतुल सावे ने आज किया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं क्रीड़ा मंत्रालय की ओर से “राष्ट्रीय एकता पदयात्रा” का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का समापन शहागंज स्थित उद्यान में सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष किया गया। इसी अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अतुल सावे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. भागवत कराड, जिल्हाधिकारी दिलीप स्वामी, जिल्हा परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकीत, मुख्य अभियंता अतुल चव्हाण, निवासी उपजिल्हाधिकारी जनार्दन विधाते, जिल्हा पुरवठा अधिकारी प्रवीण फुलारी, क्रीड़ा उपसंचालक शेखर पाटील, जिल्हा युवा अधिकारी मेघा सनवार, जिल्हा शिक्षणाधिकारी (माध्यमिक) आश्विनी लाठकर, जिल्हा क्रीड़ा अधिकारी बाजीराव देसाई समेत अनेक अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। पदयात्रा सुबह 7:30 बजे जिल्हाधिकारी कार्यालय से प्रारंभ हुई। ‘भारत माता की जय’, ‘सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें’ जैसे नारों के साथ यह यात्रा शहागंज स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल तक पहुंची, जहां सभी उपस्थित जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प भी लिया गया। सांसद डॉ. भागवत कराड ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में किए गए योगदान पर प्रकाश डाला, जबकि मंत्री अतुल सावे ने देश की अखंडता व एकता को बनाए रखने का आह्वान किया। इस रैली में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, राजकीय एवं सामाजिक कार्यकर्ता, क्रीड़ा संघटनाएं और सामाजिक संस्थाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। --- रिपोर्ट: COSMO EXPRESS दैनिक समाचारपत्र, छत्रपती संभाजीनगर

Oct 31, 2025 - 14:16
Oct 31, 2025 - 14:18
 0
Padyatra concluded on National Unity Day – Be determined for the unity of the country: Minister Atul Save
1 / 2

1. Padyatra concluded on National Unity Day – Be determined for the unity of the country: Minister Atul Save

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow