अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हुईं शामिल नई दिल्ली

नई दिल्ली | प्रतिनिधि Honorable president of Indai Droupadi Murmu ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित Manekshaw Centre में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Ministry of Women and Child Development द्वारा किया गया, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण, समानता और उनके अधिकारों पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई पहल पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और सरकारी अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Mar 8, 2026 - 19:20
Mar 8, 2026 - 19:20
 0
President Draupadi Murmu participates in International Women's Day program New Delhi
1 / 2

1. President Draupadi Murmu participates in International Women's Day program New Delhi

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow