राष्ट्रीय ‘भारत गौरव अवॉर्ड–2025’ से सम्मानित हुए चिश्ती अज़हरुद्दीन, खुलताबाद में हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

छत्रपती संभाजीनगर (औरंगाबाद) चिश्ती अज़हरुद्दीन को ‘भारत गौरव अवॉर्ड–2025’ मिलने पर खुलताबाद में भव्य अभिनंदन शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी चिश्ती अज़हरुद्दीन हसीबुद्दीन को राष्ट्रीय स्तर पर “VMP भारत गौरव अवॉर्ड–2025” से सम्मानित किए जाने पर 13 दिसंबर 2025 को खुलताबाद में उनका भव्य अभिनंदन (फेलिसिटेशन) किया गया। यह अभिनंदन शेख मुजीबुद्दीन शेख हाफिज़ुद्दीन तथा शेख अकीलुद्दीन शेख क़ासिमुद्दीन साहब के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ। गौरतलब है कि 10 दिसंबर 2025 को छत्रपती संभाजीनगर के हज हाउस में आयोजित विश्व मानवाधिकार परिषद (WHRC) की 10वीं नेशनल एनुअल कॉन्फ्रेंस एवं अवॉर्ड सेरेमनी में चिश्ती अज़हरुद्दीन (Editor-in-Chief, Cosmo Express) को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया था। इस अवसर पर उन्हें Certificate of Excellence, Certificate of Participation तथा अवार्ड मेडल भी प्रदान किए गए। इस बड़ी उपलब्धि पर खुलताबाद के अनेक नागरिकों ने चिश्ती अज़हरुद्दीन को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उन्होंने अपने कार्यों से खुलताबाद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अभिनंदन समारोह में हज़रत बुर्हान-उल-उलूम एजुकेशन, सोशल वेलफेयर, कल्चरल एंड स्पोर्ट्स सोसाइटी के अंतर्गत संचालित बुर्हानी इंग्लिश स्कूल एवं जूनियर कॉलेज के चेयरमैन शेख मुजीबुद्दीन शेख हाफिज़ुद्दीन तथा शेख सादुद्दीन मुजीबुद्दीन उपस्थित रहे। इसके साथ ही सागर होटल के प्रोपराइटर शेख अकीलुद्दीन शेख क़ासिमुद्दीन, तालुका क्राइम रिपोर्टर संजय जाधव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही। समारोह में वक्ताओं ने चिश्ती अज़हरुद्दीन के पत्रकारिता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की राष्ट्रीय ‘भारत गौरव अवॉर्ड–2025’ से सम्मानित हुए चिश्ती अज़हरुद्दीन, खुलताबाद में हुआ भव्य अभिनंदन शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी चिश्ती अज़हरुद्दीन हसीबुद्दीन को राष्ट्रीय स्तर पर “VMP भारत गौरव अवॉर्ड–2025” से सम्मानित किए जाने पर 13 दिसंबर 2025 को खुलताबाद में उनका भव्य अभिनंदन किया गया। यह अभिनंदन शेख मुजीबुद्दीन शेख हाफिज़ुद्दीन एवं शेख अकीलुद्दीन शेख क़ासिमुद्दीन साहब के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ।

Dec 13, 2025 - 21:33
 0
1 / 1

1.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow