राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर Cosmo Express के संपादकों सहित 30 से अधिक पत्रकार सम्मानित
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर Cosmo Express के संपादकों का सम्मान छत्रपती संभाजीनगर, 16 नवंबर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया प्रेस परिषद की ओर से आयोजित भव्य कार्यक्रम में Cosmo Express के Editor-in-Chief चिश्ती अज़हरुद्दीन को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पुरस्कृत किया गया। इसी मंच पर एम. ए. शकील (Remix Chief Editor) को भी उनके सराहनीय मीडिया सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एवं Editor-in-Chief अब्दुल ग़नी शेख ने सफलतापूर्वक कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में शहर के 30 से अधिक Editor-in-Chief को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में ऑल इंडिया प्रेस परिषद के फ़ाउंडर डॉ. एम. आर. अंसारी ने अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही वाई. के. नारायणपुरकर सहित कई विशिष्ट अतिथि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पत्रकारिता से जुड़े कई वरिष्ठ संपादक, रिपोर्टर, समाजसेवी तथा शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
1. More than 30 journalists including editors of Cosmo Express honored on National Press Day





What's Your Reaction?

