मराठवाडा मुक्ती संग्राम की 77वीं वर्षगांठ पर छत्रपति संभाजीनगर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मराठवाडा मुक्ती संग्राम की 77वीं वर्षगांठ पर छत्रपति संभाजीनगर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि 17 सितंबर को मराठवाडा मुक्ती संग्राम दिवस के अवसर पर छत्रपति संभाजीनगर के सिद्धार्थ उद्यान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्मृति स्मारक पर फूल चढ़ाएं, और इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पुलिस विभाग की ओर से तीन राउंड हवा में फायर किया गया इसके बाद महाराष्ट्र गीत हुआ और बाद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तिरंगा ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान गूंजा और "जय महाराष्ट्र" तथा "वीर शहीद अमर रहें" जैसे नारे लोगों ने लगाए। इस मौके पर फडणवीस ने अपना भाषण देते हुए कहा मराठवाडा की जनता ने निजामशाही के अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष करते हुए आज़ादी के लिए प्राणों की आहुति दी, और आज का दिन उन्हीं वीरों को नमन करने का है। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री ने मराठवाड़ा में कई सारे डेवलपमेंट के वर्क पर भी जोड़ दिया और उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मराठवाड़ा में विकास कार्य कर रही है। समारोह में मुक्ती संग्राम के शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृतिचिन्ह भेंट किए गए। मराठवाडा क्षेत्र 1948 तक हैदराबाद रियासत का हिस्सा था। भारत की आज़ादी के एक साल बाद भी यह निजामशाही के अधीन रहा। जनता के संघर्ष, सशस्त्र आंदोलन और ‘ऑपरेशन पोलो’ के बाद 17 सितंबर 1948 को यह क्षेत्र भारत में विलय हुआ। यही ऐतिहासिक घटना मराठवाडा मुक्ती संग्राम के नाम से जानी जाती है।

Sep 17, 2025 - 15:57
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow