बार काउंसिल ऑफ दिल्ली की सबसे युवा को-चेयरमैन बनीं युक्ति राठी

ब्यूरो | नवप्रवाह इनसाइट | नई दिल्ली नई दिल्ली | बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (BCD) के वर्ष 2026 के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अधिवक्ता युक्ति राठी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। वह बार काउंसिल ऑफ दिल्ली की सबसे युवा को-चेयरमैन बनी हैं। अधिवक्ता युक्ति राठी को बार काउंसिल ऑफ दिल्ली की कई महत्वपूर्ण समितियों में सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें अनुशासन समिति, कार्यकारी समिति और नियम समिति शामिल हैं। आंतरिक चुनाव में अधिवक्ता युक्ति राठी को *16 मत* प्राप्त हुए, जबकि उनके विपक्षी सदस्य को मात्र *1 मत* मिला। यह परिणाम उनके प्रति साथियों के विश्वास और उनके नेतृत्व को मिले समर्थन को दर्शाता है। अधिवक्ता युक्ति राठी केवल बार काउंसिल ऑफ दिल्ली तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वह *'राजनीति की पाठशाला' की राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष* और *दिल्ली व्हीलचेयर समिति की उपाध्यक्ष* के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। इसके साथ ही वह *दिल्ली उच्च न्यायालय और दिल्ली की विभिन्न जिला अदालतों में वकालत* भी कर रही हैं।

Oct 22, 2026 - 01:22
Oct 22, 2026 - 03:20
 0
काउंसिल बार ऑफ दिल्ली की सबसे युवा को-चेयरमैन बनीं युक्ति राठी
1 / 1

1. काउंसिल बार ऑफ दिल्ली की सबसे युवा को-चेयरमैन बनीं युक्ति राठी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow