दिवाली बोनस से वंचित होमगार्ड जवानों का सरकार से बड़ा न्यायोचित हक की मांग ! 12-12 घंटे सेवा देने वाले होमगार्ड जवानों को भी मिले दिवाली बोनस - यही है उनकी मांग
COSMO EXPRESS DAILY NEWSPAPER | NEWS BUSINESS & CURRENT AFFAIRS | CHHATRAPATI SAMBHAJINAGAR Sunday, 1 November 2026 | Vol. No. 12 Issue No. 281 | Price : ₹5/- | http://www.cosmoexpress.com* छत्रपति संभाजीनगर / खुलताबाद, 1 नवंबर 2026 गृहरक्षक दल (होमगार्ड) के सभी जवानों ने सरकार से दिवाली अनुग्रह अनुदान (बोनस) देने की मांग को लेकर तेज आवाज उठाई है। मानदेय पर काम करने वाली आशा स्वयंसेविका, आंगनवाड़ी सेविका और अन्य कंत्राटी कर्मचारियों को हर वर्ष दिवाली बोनस मिलता है, तो फिर होमगार्ड जवानों को क्यों नहीं? यह अन्याय तुरंत दूर किया जाए ! टेक्नोलॉजी के युग में साइबर क्राइम से लेकर सड़कों की सुरक्षा तक 12-12 घंटे अहोरात्र सेवा देने वाले होमगार्ड जवानों को दिवाली बोनस न मिलने से संपूर्ण जवानों में और उनके परिवारों में भारी नाराजगी है। अन्य मानधन कर्मियों को न्याय मिलता है, तो फिर इतने महत्वपूर्ण और तकनीकी जिम्मेदारी निभाने वाले होमगार्ड जवानों के साथ यह भेदभाव क्यों? सरकार की तत्काल इस मुद्दे पर संज्ञान लेकर 'दिवाली बोनस' घोषित करना चाहिए। होमगार्ड जवानों को दिवाली बोनस दो ! होमगार्ड जवानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां - साइबर सिक्युरिटी (Cyber Security) - 1930 हेल्पलाइन - मंत्रालय (Mantralaya) सुरक्षा - डायल 112 (Dial 112) की 24x7 सेवा - सागरी सुरक्षा (Maritime Security) और किनारी गस्त - जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) रेल सुरक्षा - मुख्यालय (Headquarters) व प्रमुख शहरों में सेवा - चुनाव, आपदा प्रबंधन, गणपति और नवरात्र बंदोबस्त होमगार्ड जवानों की यह है हक की मांग - दिवाली बोनस दो ! महाराष्ट्र पुलिस आयुक्त की अपील संवेदनशील एवं तकनीकी कार्यों में लगे होमगार्ड जवानों के योगदान को सराहा सभी से अपील - कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें महाराष्ट्र राज्य पुलिस मुख्यालय, मुंबई - राज्य पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस आयुक्त ने कहा है कि होमगार्ड जवान राज्य की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। साइबर अपराध से लेकर यातायात, भीड़ प्रबंधन, चुनाव, आपदा प्रबंधन और सार्वजनिक सुरक्षा तक हर क्षेत्र में इनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और होमगार्ड जवानों का सहयोग करें ताकि समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे। सुरक्षित महाराष्ट्र | सशक्त होमगार्ड | सुरक्षित नागरिक
1. Home Guard soldiers, deprived of their Diwali bonus, are demanding a just and fair claim from the government!Home Guard soldiers who serve for 12 hours a day should also receive a Diwali bonus - this is their demand.

What's Your Reaction?

