छत्रपती संभाजीनगर महानगरपालिका में भाजपा–शिवसेना की जोड़ी, महापौर–उपमहापौर का चयन छत्रपती संभाजीनगर।
छत्रपती संभाजीनगर महानगरपालिका में भाजपा–शिवसेना की जोड़ी, महापौर–उपमहापौर का चयन छत्रपती संभाजीनगर। छत्रपती संभाजीनगर महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर पद के लिए राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की आपसी सहमति से महापौर पद पर समीर राजुरकर (भाजपा) तथा उपमहापौर पद पर राजेंद्र जंजाल (शिवसेना) का चयन किया गया है। महानगर के विकास को गति देने के उद्देश्य से गठबंधन ने यह निर्णय लिया है। दोनों नेताओं के चयन से शहर में स्थिर प्रशासन और समन्वित विकास की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा–शिवसेना कार्यकर्ताओं में इस फैसले को लेकर उत्साह का माहौल है। नवनिर्वाचित महापौर समीर राजुरकर और उपमहापौर राजेंद्र जंजाल ने शहर के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया है। उन्होंने जनता के सहयोग और विश्वास के साथ छत्रपती संभाजीनगर को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।छत्रपती संभाजीनगर नामकरण के बाद पहली बार महापौर चुनाव, भाजपा ने समीर को दिया अवसर छत्रपती संभाजीनगर। छत्रपती संभाजीनगर नामकरण के बाद पहली बार होने जा रहे महापौर चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने समीर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री माननीय श्री देवेंद्रजी फडणवीस, प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री रविंद्रजी चव्हाण, महसूल मंत्री माननीय श्री चंद्रशेखरजी बावनकुळे, माननीय मंत्री अतुलजी सावे, माननीय सांसद डॉ. भागवत कराड, माननीय विधायक संजय केणेकर तथा शहर जिला अध्यक्ष माननीय किशोरदादा शितोळे सहित वरिष्ठ नेताओं ने समीर को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। समीर ने सभी नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। समीर ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए महानगरपालिका के माध्यम से छत्रपती संभाजीनगर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में शहर की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जनता के आशीर्वाद को अपने जीवन का एक अमूल्य क्षण बताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही उन्होंने सभी शुभचिंतकों से विनम्र अपील की कि किसी भी प्रकार का सत्कार, शाल, पुष्पगुच्छ या पुष्पहार न दिया जाए, केवल स्नेह और सहयोग बनाए रखें। “मैं सदैव आपसे मिलता रहूंगा और छत्रपती संभाजीनगर की सेवा में समर्पित रहूंगा,” ऐसा भावनात्मक संदेश समीर ने दिया।
1.




What's Your Reaction?

