कन्नड़ तहसीलदार द्वारा जातिवाचक अपमान – दलित समाज में आक्रोश की लहर
कन्नड़ तहसीलदार द्वारा जातिवाचक अपमान – दलित समाज में आक्रोश की लहर कन्नड़ | प्रतिनिधि – मुजीब खान कन्नड़ तहसील से एक चौंकाने वाली और निंदनीय घटना सामने आई है। तहसीलदार विद्याचरण कडवरकर पर आरोप है कि उन्होंने मातंग समाज की वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती कमलाबाई घाडगे का सार्वजनिक रूप से जातिवाचक शब्दों में अपमान किया। यह घटना संदीप शेट्टी के किसान मुद्दों पर चल रहे उपोषण (धरने) के दौरान घटी। उस समय श्रीमती कमलाबाई घाडगे वहां किसानों के समर्थन में उपस्थित थीं। इसी दौरान तहसीलदार कडवरकर वहां पहुँचे और उन्होंने कमलाबाई घाडगे को “यहाँ से हटो” जैसे अपमानजनक और जातिवाचक शब्दों में अपमानित किया, ऐसा आरोप लगाया गया है। इस घटना के बाद दलित समाज में भारी रोष फैल गया है। समाज के कार्यकर्ताओं और संगठनों ने तहसीलदार के विरुद्ध कड़ी कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की माँग की है। दलित संगठनों का कहना है कि यह घटना न केवल एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता का अपमान है, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है। उन्होंने इसे जातीय भेदभाव और अस्पृश्यता निषेध कानून का उल्लंघन बताया है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी तहसीलदार पर तुरंत जांच कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे तीव्र आंदोलन छेड़ेंगे। इस संतापजनक घटना से कन्नड़ का राजनीतिक और सामाजिक वातावरण गरम हो गया है, और अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। मुजीब खान, कन्नड़ (Cosmo Express प्रतिनिधि)
What's Your Reaction?

