खुलताबाद नगर परिषद को विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये की निधि मंजूर विधायक श्री प्रशांत बन्सीलाल बंब के प्रयासों से मिली सौगात, तीन बड़े कार्यों का होगा निर्माण

कॉस्मो एक्सप्रेस डेली न्यूज़ खुलताबाद | गुरुवार, 12 नवंबर 2026 खुलताबाद : खुलताबाद नगर परिषद क्षेत्र में लंबित विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के लिए गंगापुर-खुलताबाद के विधायक श्री प्रशांत बन्सीलाल बंब (भाजपा) के प्रयासों से कुल 2 करोड़ रुपये की निधि मंजूर की गई है। इस निधि से शहर में नागरिक सुविधाओं और बुनियादी विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। निधि का विवरण इस प्रकार है : 1. 50 लाख रुपये - बड़ी आळी स्थित भद्रावती देवी माता मंदिर परिसर में नगर परिषद के सभागृह निर्माण के लिए। 2. 25 लाख रुपये -गट क्रमांक 132 तथा वार्ड क्रमांक 7 के श्मशानभूमि विकास के लिए। 3. 1 करोड़ रुपये - वार्ड क्रमांक 10 में बुधवारी आठवड़ी बाजार परिसर स्थित पानी की टंकी के पास सामाजिक सभागृह (शादीखाना) के निर्माण के लिए। विधायक श्री बंब ने बताया कि क्षेत्र के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए यह निधि स्वीकृत कराई गई है। इन विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा तथा श्मशानभूमि के विकास से आवश्यक आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी। नगर परिषद को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं कि कार्य गुणवत्ता और समयसीमा के अनुसार शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण किए जाएं। नगर परिषद पदाधिकारियों व स्थानीय नागरिकों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। क्राइम रिपोर्टर : संजय जाधव, खुलताबाद मुख्य संपादक : श्री चिश्ती अजरुद्दीन हसीबुद्दीन ---

Nov 12, 2026 - 04:09
 0
The Khultaabad Municipal Council has received a grant of ₹2 crore for development work.This gift was received thanks to the efforts of MLA Prashant Bansilal Bamba; three major projects will be constructed.
1 / 1

1.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow