कानून व्यवस्था के मजबूत प्रहरी पी आई श्री धनंजय फराट का तबादला,
छत्रपति संभाजीनगर : ग्रामीण खुल्दाबाद पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक (PI) श्री धनंजय सीताराम फराट का तबादला ग्रामीण एस पी (SP) कार्यालय के पुलिस वेलफेयर विभाग में किया गया है। वर्ष 2024 से अब तक अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने खुल्दाबाद ग्रामीण क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती से संभालते हुए सभी समाजों को साथ लेकर कार्य किया। अपने शांत, संतुलित और प्रभावी प्रशासनिक कार्यशैली के कारण पीआई श्री फराट ने जनता के बीच एक अलग पहचान बनाई। उनके कार्यकाल में खुल्दाबाद में दो बड़े और संवेदनशील घटनाक्रम सामने आए थे। पहला नंदराबाद दंगल और दूसरा औरंगजेब की समाधि को लेकर उत्पन्न विवाद। इन दोनों मामलों में खुल्दाबाद का माहौल अत्यंत संवेदनशील बना हुआ था, लेकिन श्री धनंजय सीताराम फराट ने सूझबूझ, संयम और कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा। इतना ही नहीं, उन्होंने मंदिर प्रबंधन सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक मुद्दों को भी सभी पक्षों को साथ लेकर सुलझाने का प्रयास किया। ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण (क्राइम कंट्रोल) को लेकर भी उनका कार्य सराहनीय रहा। उनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रही और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण देखा गया। पीआई फराट का प्रबंधन भी बेहद उत्कृष्ट माना जाता रहा। पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी भी उनकी कार्यशैली एवं व्यवहार से संतुष्ट और खुश नजर आते थे। उन्होंने हमेशा अपनी टीम को साथ लेकर काम किया और विभाग में अनुशासन के साथ सकारात्मक माहौल बनाए रखा। अब उनके तबादले के बाद पुलिस विभाग एवं खुल्दाबाद क्षेत्र के नागरिकों में भावुक माहौल देखा जा रहा है। कॉस्मो एक्सप्रेस डेली समाचार पत्र की ओर से पुलिस निरीक्षक श्री धनंजय सीताराम फराट को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। इस अवसर पर खुल्दाबाद प्रतिनिधि एवं क्राइम रिपोर्टर श्री संजय जाधव तथा कॉस्मो एक्सप्रेस डेली समाचार पत्र के मुख्य संपादक श्री चिश्ती अज़हरुद्दीन ने भी श्री धनंजय सीताराम फराट के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। — संजय जाधव , खुल्दाबाद क्राइम रिपोर्टर कॉस्मो एक्सप्रेस डेली समाचार पत्र
1. कानून व्यवस्था के मजबूत प्रहरी पी आई श्री धनंजय फराट का तबादला, खुल्दाबादवासियों ने भावुक मन से दी विदाई


What's Your Reaction?

